spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास व...

मुख्यमंत्री धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास व पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया

दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने धराली सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी है और देश में ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं तथा आगामी 25 वर्षों की विकास योजनाओं पर कृतसंकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय में भी लहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular