spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग, बारिश में ग्राउंड...

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग, बारिश में ग्राउंड जीरो पर उतरने के दिए निर्देश

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा, बरसात से उत्पन्न बाधाओं को तुरन्त दूर करें

फर्जी दस्तावेज, अस्पतालों की स्थिति और स्वदेशी उत्पादों पर भी दिया जोर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनज़र वे स्वयं अपनी टीम के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहें और हर स्थिति पर निगरानी रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण यदि सड़कें बाधित हों तो उन्हें शीघ्र चालू किया जाए। पेयजल और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का त्वरित सर्वेक्षण व आकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जो लोग फर्जी तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड या अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर भी कानूनी कार्यवाही की जाए। जनपदों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमित रूप से चलती रहे। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के अंतर्गत जनता को भ्रमित करने वाले तथाकथित ढोंगियों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

अस्पतालों का निरीक्षण और स्वदेशी को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें और दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं भी औचक निरीक्षण करेंगे।

वर्षा के बाद अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। सड़कों, पुलों, नालियों और अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की भी नियमित समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कार्यालयों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और आमजन को ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के तहत प्रेरित करने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अंत में, मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर राज्य निर्वाचन आयोग, निर्वाचन में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडे, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular