70 मजदूर थे मौके पर, रेस्क्यू जारी, 6 की हालत गंभीर, हेलंग में हुआ हादसा
चमोली: चमोली जनपद के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे १२ श्रमिक घायल हो गए थे।
घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे में १२ श्रमिक घायल हुए हैं।
4 श्रमिकों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल 2 श्रमिकों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि एक गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है। दरअसल टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना अलकनंदा नदी पर बनाई जा रही है।
वर्तमान में डाइवर्जन टनल के जरिए नदी को डायवर्ट किया गया है। इसी निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ।
घायलों की स्थिति व इलाज
4 मजदूरों का इलाज टीएचडीसी अस्पताल में
2 गंभीर घायल पीपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में
1 घायल मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर
शेष मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद कैंप भेजा गया
घायलों की सूची
पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती
- प्रवीण प्रकाश (३४) निवासी उर्गम, जोशीमठ
- पवन सिंह (३३) निवासी सौरमठ, टिहरी
- नत्थू राउत (४५) निवासी करिया, झारखंड
- आकाश (२०) निवासी लखीमपुर खीरी
प्राथमिक उपचार के बाद कैंप में भेजे गए
- विशाल कुमार (२१) निवासी गिरिडीह, झारखंड
- दर्शन सिंह (४१) निवासी पिलखी, उर्गम
- सूरज (२८) निवासी छिनका, चमोली
- लखन पासवान (४६) निवासी औरंगाबाद, बिहार
- अनूप कुमार (३२) निवासी पीपलकोटी
- सतीश मोदी (३६) निवासी पुरुलिया, बंगाल
- धनंजय मोदी (४०) निवासी पुरुलिया, बंगाल
- लाल सरदार (३४) निवासी सिंहभूमि, झारखंड
महत्वपूर्ण आंकड़े
विवरण आंकड़ा
कुल मजदूर 300
हादसे के वक्त साइट पर 70
घायल मजदूर 12
गंभीर घायल 6
अस्पताल रेफर 1 (श्रीनगर मेडिकल कॉलेज)
जांच व प्रशासनिक प्रतिक्रिया
- डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि किसी भी मजदूर की मौत की सूचना नहीं है।
- उन्होंने बताया कि भूस्खलन की पूर्व चेतावनी मिलने पर कई मजदूरों ने खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया था।
- फिलहाल प्रोजेक्ट क्षेत्र में निर्माण कार्य रोका गया है।
- प्रशासन द्वारा साइट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
- घटना स्थल : हेलंग, जोशीमठ के पास टीएचडीसी की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का डैम साइट
समय : शनिवार, 2 अगस्त को दोपहर
घटना : पहाड़ का मलबा निर्माणाधीन डैम साइट पर गिरा
घायल मजदूर : कुल 12 मजदूर घायल, छह गंभीर
मौके पर मौजूद मजदूर : करीब 300 मजदूर, भूस्खलन स्थल पर 70 मजदूर कार्यरत थे
इलाज : घायलों को पीपलकोटी, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और टीएचडीसी अस्पताल में भर्ती किया