spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों को किया जाएगा सम्मानित: सैनिक कल्याण...

कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों को किया जाएगा सम्मानित: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

- Advertisement -

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं एवं वीर माताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध और गरिमामयी ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।

बैठक में मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही प्रदेश में शहीद द्वारों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनुसचिव निर्मल कुमार, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, रविन्द्र कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular