Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, धार्मिक आड़ में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, धार्मिक आड़ में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

कुंडेश्वरी में अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

पांच अवैध ढांचे ढहाए, अब तक 500 से अधिक पर कार्रवाई

काशीपुर: कुंडेश्वरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बनीं पांच अवैध मजारों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकारी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुंडेश्वरी के सरकारी आमबाग की भूमि पर कुछ लोगों ने धार्मिक गतिविधियों की आड़ में अवैध ढांचे खड़े कर कब्जा कर लिया था। प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद जब निर्धारित समय सीमा तक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अब तक 537 अवैध मजारें हटाई जा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। कुंडेश्वरी की कार्रवाई से संदेश दिया गया है कि शासन केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर भी सख्ती से लागू हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की गरिमा, कानून की सर्वोपरिता और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular