spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार

देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार

कोरोनेशन अस्पताल में वाहन अब पार्क होंगे स्वचालित प्रणाली

देहरादून: देहरादून में तीन स्थानोंकोरोनेशन अस्पताल, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड पर ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इन अत्याधुनिक पार्किंगों का जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण कर जनसाधारण को समर्पित किया जाएगा।

कोरोनेशन अस्पताल की पार्किंग को चिकित्सालय प्रबंधन को हैंडओवर कर दिया गया है, जहां डॉक्टर्स और नर्सेस के वाहन अब स्वतः ही सहजता से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भी पार्किंग स्थान बढ़ा है। भू-पार्किंग की सतह पर अतिरिक्त वाहनों के लिए भी जगह उपलब्ध हो गई है।

परेड ग्राउंड पार्किंग की क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट की 132 वाहन और कोरोनेशन अस्पताल की 18 वाहन है। इन पार्किंगों को छोटे स्थान में स्थापित किया गया है और इन्हें भविष्य में अन्यत्र स्थानांतरित भी किया जा सकता है।

ऑटोमेटेड सिस्टम के संचालन हेतु दो प्रशिक्षित तकनीकी ऑपरेटर तैनात किए गए हैं और उनके लिए जिला योजना से बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन का वाहन पार्किंग का यह मॉडल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्पद साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular