Sunday, June 22, 2025
Homeउत्तराखंडNIVH मे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दृष्टि बाधित बच्चों से किया संवाद

NIVH मे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दृष्टि बाधित बच्चों से किया संवाद

छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का भी अवलोकन किया

देहरादून: राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में आदरणीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी एवं माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Dr. Virendra Kumar जी की गरिमामयी उपस्थिति में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का भी अवलोकन किया।

    

राष्ट्रपति महोदया का जीवन स्वयं में संघर्ष, सेवा और संकल्प की जीवंत मिसाल है। उनका वंचित वर्ग से विशेष लगाव, सादगीपूर्ण और तपस्वी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं चल रही हैं और उत्तराखंड सरकार भी इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और गरिमामय जीवन जीने के लिए आवश्यक शिक्षा, सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular