spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या

कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या

देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है।

शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था। यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जनपदों से खेल मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है।

बीते सप्ताह खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई थी और निदेशालय को इन सभी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रशिक्षकों का कार्यकाल इस साल 15 अप्रैल से अगले साल 15 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular