spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया...

चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब में दर्ज छेड़खानी के मुकदमे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार: एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि महंत रोहित गिरी पर पंजाब के लुधियाना में किसी महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पंजाब पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया। और बुधवार को स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेते हुए महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

हरिद्वार के एसएसपी पी डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर ले गयी।

उन्होंने वताया की पंजाब में दर्ज छेड़खानी के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई। महंत की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular