spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा बसों को दिखाई हरी...

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा बसों को दिखाई हरी झंडी

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की बसों को किया रवाना

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025” के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया और चारधाम के लिए रवाना हो रही 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री से सभी श्रद्धालुओं की सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु देवभूमि में बिताए समय को सुखद अनुभव के रूप में याद रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। सरकार ने यात्रियों को हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि देवभूमि की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम हुआ है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे बनने से यात्रा और आसान होगी। ऑल वेदर रोड के कारण यात्रा अब पहले की तुलना में कम समय में पूरी हो रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, जीएमओयू अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, टीजीएमओसी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल कॉन्ट्रैक्ट अध्यक्ष संजय शास्त्री, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, रमेश चंद्र उप्रेती, हर्षवर्धन सिंह कृष्णा और विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular