spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत निरंजनपुर मण्डी मे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दून पुलिस...

पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत निरंजनपुर मण्डी मे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान

32 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर किया 03 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना

कुल 432 बाहरी व्यक्तियों से की पूछताछ, सन्दिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर की सत्यापन की कार्यवाही

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।      

जिसके अनुपालन में आज दिनांक 01/05/2025 को दून पुलिस द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के निरंजनपुर मण्डी मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर करीब 432 किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग की गयी, चैकिंग के दौरान अपने यहाँ काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न कराने वाले 32 व्यक्तियो के पुलिस द्वारा 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 03 लाख 20 हजार रूपये का चालान किया गया।

सत्यापन की कार्यवाही के दौरान संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन अभियान निरन्तर रूप से प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular