Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून नगर निगम की भर गई झोली, अब तक का हुआ सबसे...

देहरादून नगर निगम की भर गई झोली, अब तक का हुआ सबसे बड़ा टैक्स कलेक्शन

देहरादून: वित्तीय वर्ष 2024-2025 में नगर निगम, देहरादून, को सर्वाधिक भवन-कर प्राप्त हुआ है। नगर निगम की ओर से टैक्स वसूलने के लिए कई तरह की मुहिम चलाई गई थीं, जिनका असर लोगों पर पड़ा और छोटे बकाएदारों ने तो खूब बढ़-चढ़कर अपना भवन-कर जमा किया है।

नगर आयुक्त, नमामि बंसल, ने बताया कि 65 करोड़ से ज़्यादा की धनराशि का भवन-कर निगम में जमा किया गया है। नगर निगम ने छोटे बकाएदारों को भवन-कर जमा करने के लिए वॉट्सऐप की सुविधा दी थी, जिसमें एक करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन नगर निगम को प्राप्त हुआ है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular