spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी

- Advertisement -
नारी के महत्व को दर्शाता है पर्व : CM

देहरादून: देश भर में चैत्र नवरात्र का आगाज 30 अप्रैल से होने जा रहा है. बता दें चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है. यह पर्व नौ दिनों तक चलता है और प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है. सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है. नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है. इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है. सीएम ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है. इसे आत्मशुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है.

सीएम धामी ने कहा चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. चैत्र नवरात्रों की प्रदेश में धार्मिक महत्वता के दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की परम्परा रही है. सीएम ने कहा सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है.

 

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular