spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया...

चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून: आज सुबह थाना चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई हे जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular