spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून के लोखंडी में भी एक बार फिर से भारी बर्फबारी

देहरादून के लोखंडी में भी एक बार फिर से भारी बर्फबारी

देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। जहाँ मैदानी इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है तो वहीं अधिक उंचाई वाले पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। देहरादून के लोखंडी में भी एक बार फिर से भारी बर्फबारी शुरू हो गयी है।

सुबह लगभग 4 बजे से कोटी कनासर, लोखंडी, मोइला टॉप, खड़म्बा, बुधेर, देववन, आदि ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। इस वक़्त आधा फुट बर्फ पड़ चुकी है और मौसम को देखते हुए एक फुट से ज्यादा बर्फ पड़ने की उम्मीद है। ऐसे में एक बार फिर से लोखंडी में होटल व्यवसायी खुश दिखाई दे रहे हैं, हालांकि इस वक़्त लोखंडी में पर्यटक नहीं हैं लेकिन बर्फबारी को देखते हुए भारी संख्या में पर्यटकों के पहुँचने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular