spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने किया श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर...

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर का विमोचन

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारो धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढावा देने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं पुस्तिका शीतकालीन यात्रा को भी बढावा देने में मददगार होंगे। शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी को बढावा देने वाला प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की भांति शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी यात्रियों की सुविधाओं की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री आवास के आला अधिकारी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular