spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण. संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ।

मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण. संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजसभा सांसद नरेश बंसल एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular