Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeहरियाणाएलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क का DC खड़गटा ने...

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क का DC खड़गटा ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Rohtak: रोहतक के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्थानीय एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ-साथ बनने वाली सड़क का अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय बजरंग भवन से डबल फाटक तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दोनों ओर विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि विभाग सौंपे गए कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करवाकर फोटो सहित कार्रवाई रिपोर्ट भिजवाए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से जमीन की पैमाइश भी करवाई।

धीरेंद्र खड़गटा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग से संबंधित कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करें। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सड़क प्रस्तावित है, जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम द्वारा करवाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इससे पूर्व भी आवश्यक हिदायतें जारी की जा चुकी है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अब तक संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि शहर में नागरिकों को रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ-साथ सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत सड़क निर्माण का फैसला लिया गया है।

DC ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
बिजली के ट्रांसफार्मर व पॉल शीघ्र हटवाए

उपायुक्त ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रस्तावित सड़क के मार्ग से बिजली के ट्रांसफार्मर व पॉल शीघ्र हटवाए ताकि निर्धारित समय पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवारा पशुओं को पकड़वाकर तुरंत गौशालाओं में भेजा जाए तथा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के समीप अनाधिकृत रूप से डेयरी का संचालन करने वाले का चालान करने को कहा।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ-साथ बनने वाली सड़क के मार्ग में आने वाले रिहायशी एवं वाणिज्यिक भवनों के मालिकों के साथ शीघ्र बातचीत कर मुआवजा राशि निर्धारित कर सड़क निर्माण के कार्य को अंजाम तक पहुचाए।

इस अवसर पर रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, तहसीलदार राजेश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular