spot_imgspot_img
HomeहरियाणाCM नायब सिंह सैनी ने किया स्वच्छता महाअभियान का शुभारम्भ

CM नायब सिंह सैनी ने किया स्वच्छता महाअभियान का शुभारम्भ

- Advertisement -

कुरुक्षेत्र : सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) में देश विदेश से लाखों लोग धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचेगे। इस पावन गीता स्थली पर आने वाले लोग स्वच्छता और सुंदरता की यादों को साथ लेकर जाएगें। इसी लक्ष्य को जहन में रखकर गीता स्थली कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाना हैं, ताकि पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) की स्वच्छता और सुन्दरता में विशेष पहचान बने।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को थानेसर शहर में शेखचिल्ली मकबरे के प्रांगण में प्रशासन और नगर परिषद् की तरफ से आयोजित स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, उपायुक्त नेहा सिंह, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी चेयरमेन सुभाष चन्द्र, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, प्रदेश सचिव राहुल राणा ने विधिवत रूप से स्वच्छ कुरुक्षेत्र महा सफाई का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता रथ गीता महोत्सव को हरी झंडी देकर रवाना किया और स्वच्छ कुरुक्षेत्र के बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैकड़ों लोगों के साथ करीब एक घंटा शेखचिल्ली मकबरे से लेकर ओपी जिन्दल पार्क, ज्योतिबा भाई फूले व ताउ देवीलाल चौक पर स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झांडू, कस्सी से कचरे को उठाकर डस्टबिन में डाला और ज्योतिबा भाई फूले व ताउ देवीलाल चौक पर अपने हाथों से पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक का सामान उठाकर डस्टबिन में डाला। मुख्यमंत्री ने शेखचिल्ली मकबरे से कुरुक्षेत्र के 18 जोनों में स्वच्छता अभियान का आगाज करने के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ना चाहिए। जब कुरुक्षेत्र के नागरिक अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर स्वच्छ कुरुक्षेत्र की तस्वीर को अपने जहन में देखेगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुन्दर नजर आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत जुड़ने का आह्वान किया। इस देश में जब पूर्णत: स्वच्छता का वातावरण होगा तो निश्चित ही लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और जब सभी नागरिक स्वस्थ होगें तो देश तरक्की की राह पर आगे बढेगा। यह प्रदेश अब तीन गुणा गति से तरक्की करेगा। इस प्रदेश का विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। सबसे पहले हरियाणा को पूर्णत: स्वच्छ बनाना है। सभी यूएलबी में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा रहा है और संसाधनों की भी कोई कमी नहीं रहने दी जा रही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 775810 व्यक्तिगत शौचालयों व 6 हजार से अधिक सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया गया हैं।

हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर 14 स्थान प्राप्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 शहरी स्थानीय निकायों को ओडीएफ, 59 निकायों को ओडीएफ प्लस तथा 2 निकायों को वॉटर प्लस के रूप में प्रमाणित किया गया हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर 14 स्थान प्राप्त किया हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद में 1200-1200 क्षमता के 2 प्लांट लगाए जाएगें। इन तमाम प्रयासों से हरियाणावासी स्वच्छता के इस अभियान को निरंतर जारी रखेगें और अगले सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग होगी।

श्री भद्र काली शक्ति पीठ के अध्यक्ष सतपाल जी महाराज ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में शक्ति पीठ के हजारों स्वयं सेवक इस अभियान में जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular