spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में DGP पद की कमान संभाल सकते हैं IPS दीपम सेठ!...

उत्तराखंड में DGP पद की कमान संभाल सकते हैं IPS दीपम सेठ! प्रतिनियुक्ति खत्म होते ही चर्चाएं तेज

- Advertisement -

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस विभाग में मुखिया के तौर पर अब दीपम सेठ की ताजपोशी करने की तैयारी है. एक दिन पहले ही दीपम सेठ की प्रतिनियुक्ति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खत्म की थी. जिसके बाद अब कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के बदले दीपम सेठ स्थाई पुलिस महानिदेशक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. हालांकि, जल्द ही अभिनव कुमार भी बड़ी जिम्मेदारी के साथ वापस लौट सकते हैं.

उत्तराखंड पुलिस में पुलिस महानिदेशक पद पर बदलाव होने जा रहा है. अब तक राज्य में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के तौर पर अभिनव कुमार काम कर रहे हैं. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही नए डीजीपी के तौर पर दीपम सेठ द्वारा चार्ज लिए जाने की उम्मीद है. दरअसल एक दिन पहले ही दीपम सेठ की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रतिनियुक्ति खत्म करने का आदेश जारी किया था. इसके बाद अब जल्द ही दीपम सेठ उत्तराखंड वापस लौटकर पुलिस महानिदेशक पद पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

यूपी-उत्तराखंड में संभाल चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी: दीपम सेठ फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और सहस्त्र सीमा बल के एडीजी के तौर पर काम कर रहे थे. उत्तराखंड कैडर के दीपम सेठ 1995 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने केंद्रीय प्रति नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पूर्व में जिम्मेदारी संभाली है.

तीन नाम के पैनल में नहीं थे अभिनव कुमार: प्रदेश में पुलिस महानिदेशक रहे अशोक कुमार के रिटायरमेंट के बाद कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के तौर पर अभिनव कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी और लगातार राज्य सरकार की तरफ से यह प्रयास भी किए गए थे कि उन्हें स्थाई डीजीपी के तौर पर जिम्मेदारी दी जाए. लेकिन अभिनव कुमार के उत्तर प्रदेश कैडर का होने के चलते यूपीएससी की हरी झंडी नहीं मिल पाई और तीन नाम के पैनल में अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं किया गया. हालांकि इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने यूपीएससी द्वारा भेजे गए नाम के पैनल को लेकर रिव्यू भेजा. जिसे यूपीएससी ने खारिज कर दिया.

मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी: आईपीएस अभिनव कुमार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पद से भले ही हटने जा रहे हैं. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही वह किसी बड़ी जिम्मेदारी पर वापसी करेंगे. शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अभिनव कुमार को मिल सकती है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular