spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी 200 नई बसें, सीएम धामी ने दी मंजूरी

उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी 200 नई बसें, सीएम धामी ने दी मंजूरी

- Advertisement -

देहरादून: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने BS-4 और डीजल बसों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. जिसके चलते बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही दिल्ली में ना हो पाने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सीएस राधा रतूड़ी से परिवहन सचिव को वाहनों के खरीद को लेकर उचित स्तर पर बात करने के निर्देश दिए थे. परिवहन सचिव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी. जिस पर सीएम ने 100 नई बसों को खरीदने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है.

दिल्ली में बस संचालन को लेकर आई दिक्कतों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लेते हुए परिवहन सचिव को 100 नई बसों को खरीदने के प्रस्ताव पर मंजूरी देने के साथ ही 100 अनुबंधित बसों को भी अनुमति दे दी है. साथ ही इस दिशा में तेजी से कार्य करने के भी सीएम ने निर्देश दिए हैं. दरअसल, परिवहन निगम के पास BS-6 की बसों की संख्या काफी कम है. जबकि BS-4 और पुराने मॉडल की डीजल बसों की संख्या काफी अधिक है. इसके चलते दिल्ली रूट पर बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular