spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहिसार यौन शोषण केस में सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी SDM गिरफ्तार,...

हिसार यौन शोषण केस में सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी SDM गिरफ्तार, मसाज के बहाने की थी गंदी हरकत

- Advertisement -

हिसार : हरियाणा के हिसार के हांसी के एसडीएम और एचसीएस अफसर कुलभूषण बंसल को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. कुलभूषण बंसल पर एक दलित शख्स को मसाज के बहाने बुलाकर यौन शोषण करने का आरोप है.

यौन शोषण के आरोपी एसडीएम गिरफ्तार : हिसार के हांसी में एसडीएम कुलभूषण बंसल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पहले उसका मेडिकल करवाया और फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया है. इसके बाद उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. आपको बता दें कि 7 नवंबर को एक दलित शख्स ने बकायदा वीडियो के साथ शिकायत की थी कि हांसी के एसडीएम ने मसाज के बहाने उसे घर बुलाकर बंदूक की नोंक पर उससे प्राइवेट पार्ट पर मसाज करवाई और उसका यौन शोषण किया गया. पीड़ित ने अपनी शिकायत CM विंडो, SC आयोग, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखित शिकायत भेजकर आरोपी अपसर पर कार्रवाई की मांग की थी.

पहले सस्पेंड किया गया था : पूरे मामले के खुलासे के बाद 7 नवंबर की देर रात को हांसी में SDM पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को सस्पेंड कर दिया गया था. साथ ही उनके खिलाफ हिसार के सिविल थाने में कई धाराओं में केस भी दर्ज किया गया था. वहीं शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पीड़ित के बयान भी दर्ज कराए थे और फिर आरोपी एसडीएम अफसर कुलभूषण बंसल के घर जाकर भी जांच की थी. इसके बाद पुलिस ने बयान और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज कुलभूषण बंसल को गिरफ्तार कर लिया है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular