spot_imgspot_img
Homeहरियाणाअंबाला में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू कटरा जा रही स्लीपर...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू कटरा जा रही स्लीपर बस से ट्रक की भिड़ंत, बस चालक गंभीर

- Advertisement -

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. खबर है कि दिल्ली से जम्मू कटरा जा रही बिहार नंबर की एसी स्लीपर बस एक ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस के अगले केबिन के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस चालक केबिन में ही फंस गया, जिसे बाद में हाइड्रा से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया.

बस-ट्रक की टक्कर: मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से जम्मू-कटरा जा रही हरी ट्रेवल की बिहार नंबर की बस BR 28 P 3403 के आगे एक ट्रक जा रहा था. लेकिन इस बीच पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी ने ट्रक को रोकने के लिए पुलिस की बोलेरो को ट्रक के आगे जाकर ब्रेक लगा दी. जिसके कारण ट्रक को भी ब्रेक लगानी पड़ी और पीछे से आ रही एसी स्लीपर बस ट्रक में जा भिड़ी.

हाईवे पर लगा जाम: बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि बस चालक बुरी तरह से घायल हो गया. हादसे के बाद दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया. जिसके बाद में बस को साइड में खड़ा किया गया. इस दौरान बस के क्लीनर ने हादसे की पूरी जानकारी दी.

क्लीनर योगेश ने बताया कि ‘बस के आगे ट्रक चल रहा था. पुलिस की जिप्सी ने ट्रक के आगे अचानक गाड़ी रोक दी. जिसके चलते ट्रक को भी ब्रेक लगानी पड़ी. बस चालक को काफी गंभीर चोट आई है और टांग में फ्रेक्चर बताया जा रहा है. बस को भी काफी नुकसान हो गया है. अभी बस को साइड में खड़ा किया गया है. ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति न बने’.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular