spot_imgspot_img
Homeहरियाणापंजाब से दिल्ली जा रही बस का बना कचूमर, ड्राइवर को नींद...

पंजाब से दिल्ली जा रही बस का बना कचूमर, ड्राइवर को नींद की झपकी आई, कुरुक्षेत्र में ट्रक से भीषण टक्कर

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर एक यात्रियों से भरे बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई है. हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि बस का कचूमर बन गया है. बस की हालत देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हादसा कितना ज्यादा डरावना रहा होगा.

पंजाब से दिल्ली जा रही थी बस : दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने आज रविवार अल सुबह करीब 4.45 पर बड़ा हादसा हुआ है. हादसा इतना खतरनाक था कि बस काफी बुरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई. आपको बता दें कि यात्रियों से भरी हुई एक बस पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी. तभी अचानक बस चालक को नींद की झपकी लगी जिसके बाद बस ने ट्रक को टक्कर मार दी. हादसे के चलते बस को खासा नुकसान पहुंचा है.

ट्रक से भीषण टक्कर : मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार बस चालक,कंडक्टर सहित दो यात्री भी घायल हो गए हैं. हालांकि गनीमत ये रही कि किसी को कोई गम्भीर चोटें नहीं आई है. हादसा होने के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया. वहीं बस में सवार बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं जिनको अपने गंतव्य की तरफ भेज दिया गया है.

Bus going from Punjab to Delhi Airport collided with a truck in Shahabad Kurukshetra

घायलों को भेजा गया अस्पताल : जांच अधिकारी संजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. घायल लोगों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. बस में एयरपोर्ट की सवारी होने के चलते अन्य सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर एयरपोर्ट के लिए भेज दिया गया है क्योंकि उनकी फ्लाइट थी और उनको अपने गंतव्य तक जाना था. बाकी घायलों को भी प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया है.

Bus going from Punjab to Delhi Airport collided with a truck in Shahabad Kurukshetra

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular