spot_imgspot_img
Homeहरियाणाचंडीगढ़ कार्निवल का आखिरी दिन आज, रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आयोजन

चंडीगढ़ कार्निवल का आखिरी दिन आज, रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आयोजन

- Advertisement -

चंडीगढ़: शनिवार को चंडीगढ़ कार्निवल का दूसरा दिन रहा. तीन दिन तक चलने वाले इस कार्निवल के दूसरे दिन बच्चों की भीड़ देखने को मिली. वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या में लोग अब चंडीगढ़ कार्निवल को देखने पहुंच रहे हैं. कार्निवल के दूसरे दिन शहर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे भी अपनी स्कूल बसों में सेक्टर 10 लेज़र वेली में पहुंचे. यहां उन्होंने सेक्टर 10 आर्ट कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाई गई झांकियों और आर्ट मजा लिया.

चंडीगढ़ कार्निवल का आज आखिरी दिन: स्कूलों के छात्रों को स्टॉल लगाने वाले कॉलेज के छात्रों ने अपनी स्टॉल के बारे में विस्तार से समझाया. इसके साथ ही चंडीगढ़ के कई एनजीओ ने मिल कर अपने बच्चों द्वारा बनाई गई अदभुत कला को प्रस्तुत किया है. चंडीगढ़ कार्निवल में पहली बार सुनने और बोलने की शक्ति ना रखने वाले छात्रों के लिए स्पेशल स्टॉल लगाए गए. जहां पर इन विशेष बच्चों की ओर से अपनी आर्ट की प्रदर्शनी लगाई गई.

वीकेंड पर उमड़ी भीड़: इन प्रदर्शनी में उन्होंने उनके द्वारा घरों में सजाई जाने वाली चीजें बनाकर सजाई थी. इनमें खूबसूरत पेंटिंग को देखने के लिए शहर वासियों ने खूब रुचि दिखाई. कार्निवल के दूसरे दिन इन दिव्यांग बच्चों के बैंड वाले छात्रों ने जबरदस्त परफॉरमेंस दी. ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान राधिका आहूजा के बैंड के सदस्य ने बताया कि वो काफी खुश हैं कि उन्हें प्रफॉर्म करने का मौका मिला.

कॉलेज के छात्रों ने लगाई है स्टॉल: चंडीगढ़ कार्निवल में आने पर बच्चों ने चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट का शुक्रिया अदा किया. कार्निवल में कई तरह की अलग-अलग प्रदर्शनियां लगाई गई है. जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. दिवाली के विशेष तरह की पेंटिंग और सजावट का सामान भी यहां उपलब्ध है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular