spot_imgspot_img
Homeहरियाणापचंतत्व में विलीन हुए हरियाणा के लाल जीवन सिंह राठौड़, चार साल...

पचंतत्व में विलीन हुए हरियाणा के लाल जीवन सिंह राठौड़, चार साल की बिटिया ने दी मुखाग्नि

- Advertisement -

शहीद जीवन सिंह का पार्थिव शरीर शाम को गांव रोहण लाया गया, जहाँ राजकीय सम्मान के साथ जीवन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

सिरसा (सतनाम सिंह) : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में वीरवार रात आतंकवादियों द्वारा किए हमले में  भारतीय सेना में भर्ती सिरसा का जवान जीवन सिंह शहीद हो गया। शहीद 28 वर्षीय जीवन सिंह सिरसा जिला के गांव रोहण का रहने वाला है। भारतीय सेना की ओर से जीवन सिंह के शहीद होने की सूचना शुक्रवार सुबह परिजनों को दी गई। शहीद का पार्थिव शरीर शाम को गांव रोहण लाया गया, जहाँ राजकीय सम्मान के साथ जीवन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जहां शहीद के माता-पिता, पत्नी, बच्चों के साथ-साथ सभी रिश्तेदारों की आंखें नम थी। वहीं ग्रामीण भी इस मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

PunjabKesari

2016 में भर्ती हुआ था जीवन सिंह

जानकारी के अनुसार गांव रोहण निवासी जीवन सिंह वर्ष 2016 में राजपूताना राइफल में भर्ती हुआ था। जीवन सिंह का परिवार बहुत गरीब है। उनकी शादी चार साल पहले कोमल से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चार साल व छोटी दो साल की है। इस समय उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में थी। शहीद जीवन सिंह राठौड़ के पार्थिव शरीर को पहले सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर लाया गया और फिर वहां से उनके पैतृक गांव रोहण में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।  पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल था। सिरसा के गांव रोहण के वीर जवान जीवन सिंह राठौड़ कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए।

PunjabKesari

पिता बोले- घटना से पहले आया था फोन 

पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि जीवन सिंह बड़े ही अच्छे स्वभाव का लड़का था। उसे फौज में जाने की इच्छा थी, जिसके बाद वह फौज में भर्ती हुआ। सुखदेव सिंह ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन करीब 3:00 बजे उनके पास जीवन सिंह का फोन आया था और घर का हाल-चाल और खेती के बारे में बात की। जीवन सिंह की नौकरी से ही घर का खर्च चलता था ।

PunjabKesari

शहीद के चाचा ने सरकार से की ये मांग 

शहीद के चाचा धर्म सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह 5:00 बजे फोन आया कि आतंकी हमले में जीवन सिंह शहीद हो गए हैं। धर्म सिंह ने कहा कि वे भी आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि जीवन सिंह सहित चार जवान और दो सिविलियन कानवाई में कैंप की तरफ वापस आ रहे थे, जब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें जीवन सिंह शहीद हो गया। वहीं धर्म सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर का एरिया बहुत ही डेंजर एरिया है और आज तक कोई भी सरकार आतंकवादियों पर काबू नहीं कर पाई है और शायद आगे कर भी ना पाए। धर्म सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन आंतकवादियों पर काबू पाया जाना चाहिए।

PunjabKesari

देश जवान की शहादत को हमेशा याद रखेगा-बलकौर सिंह 

वहीं इस मौके पर पहुंचे कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने कहा कि जीवन सिंह लगभग 9 साल पहले फौज में भर्ती हुए थे और कल शाम अचानक जम्मू कश्मीर में सेवा के काफिले पर हमला हुआ जिसमें जीवन सिंह शहीद हो गया। बालकौर सिंह ने कहा कि जहां एक और जीवन सिंह ने अपनी शहादत देकर अपने देश की रक्षा की है, परिवार के लिए एक दुख की घड़ी है। बलकार सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा गांव और वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश इस जवान की शहादत को हमेशा याद रखेगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular