Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा के 13 जिलों में जहरीली हुई हवा, दिल्ली NCR समेत हरियाणा...

हरियाणा के 13 जिलों में जहरीली हुई हवा, दिल्ली NCR समेत हरियाणा में बदलेगा मौसम

चंडीगढ़: हरियाणा का मौसम तेजी से बदल रहा है. दिन बीतने के साथ अब दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सोमवार के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान सोनीपत में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार की तुलना में ये 0.1 डिग्री कम और सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

हरियाणा मौसम अपडेट: फिलहाल हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन साफ होने की वजह से सूबे में तेज धूप निकल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर के बाद पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है. जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है.

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड: बर्फबारी की वजह से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में ठंड अचानक से बढ़ सकती है. फिलहाल सूबे में सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है. अक्तूबर को खत्म होने में अब एक हफ्ते का वक्त बचा है. दिवाली के आसपास अच्छी ठंड होने की उम्मीद है.

Haryana weather update

हरियाणा के 13 जिलों में जहरीली हुई हवा (Central Pollution Control Board)

हरियाणा में वायु प्रदूषण: ठंड बढ़ने के साथ ही हरियाणा में वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. हरियाणा के 13 जिले वायु प्रदूषण की चपेट में है. सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण जींद में 311 और सोनीपत में 331 है. इसके अलावा भिवानी में वायु प्रदूषण 233, चरखी दादरी में 232, बल्लभगढ़ में 212, गुरुग्राम में 223, बहादुरगढ़ में 281, जींद में 311, करनाल में 202, महेंद्रगढ़ में 187, नूंह में 202, पलवल में 105, पानीपत में 180 रहा.

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular