spot_imgspot_img
Homeहरियाणारिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर बने सीएम नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी

रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर बने सीएम नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी

चंडीगढ़: रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी यानी CPS नियुक्त कर दिया गया है. उन्हें कैबिनेट का रैंक नहीं दिया गया है. सोमवार रात चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने ये ऑर्डर जारी किए.

पहले नियुक्ति को किया गया था होल्ड: इससे पहले चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने 18 अक्टूबर 2024 को आदेश जारी किया था. जिसमें रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को तत्काल प्रभाव से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त करने की जानकारी दी गई थी. तब उन्होंने चार घंटे बाद इस फैसले को होल्ड पर रख दिया.

Rajesh Khullar

रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर बने सीएम नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (Haryana Government)

कुछ सीनियर नेताओं ने जताई थी आपत्ति: बताया जा रहा है कि बीजेपी के कुछ सीनियर नेताओं ने राजेश खुल्लर को कैबिनेट का दर्जा देने पर आपत्ति जताई थी. अब उन्हें सीएम नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी यानी CPS नियुक्त कर दिया गया है. उन्हें कैबिनेट का रैंक नहीं दिया गया है.

राजेश खुल्लर का कार्यकाल: 1988 बैच के आईएएस अधिकारी खुल्लर राजस्व और आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त थे. वे पिछले साल सेवानिवृत्त हुए थे. खुल्लर के करियर का एक मुख्य आकर्षण सितंबर 2020 में तीन साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय के कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति थी.

केंद्रीय वित्त मंत्रालय में कर चुके काम: अंतरराष्ट्रीय कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया था. खुल्लर ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है. 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद सैनी ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 204 को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular