spot_imgspot_img
Homeहरियाणाभिवानी में कोरियर से शराब का धंधा, 4 लाख रुपये की शराब...

भिवानी में कोरियर से शराब का धंधा, 4 लाख रुपये की शराब के साथ 2 अरेस्ट

- Advertisement -

भिवानी: पुलिस ने ऑनलाइन शराब की डिलीवरी करने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की शराब बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक राजस्थान से शराब लाकर बिहार बेचने जा रहे थे. सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ऑनलाइन शराब के बिजनेस का भंडाफोड़: बता दें कि तकनीकी के इस दौर में लोग ऑनलाइन खाने-पीने और पहनने का सामान ऑर्डर करते हैं. ऐसे में हरियाणा के युवकों ने राजस्थान से शराब लाकर बिहार में ऑनलाइन डिलीवरी करने का काम शुरु किया है. भिवानी जिले की सिटी थाना पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है.

बिहार ऑनलाइन ऑर्डर पर जाती थी शराब: गिरफ्तार किए गए एक युवक ने बताया कि अमीर बनने की चाह में उसने अवैध शराब बेचने का काम शुरू किया था. वो राजस्थान से अंग्रेजी शराब खरीद कर बिहार में ऑनलाइन ऑर्डर पर सप्लाई करता था. इसके लिए वो शराब को फल की तरह पैक कर बिहार भेजता था. ताकि लोगों को किसी तरह का शक ना हो.

प्लास्टिक की बाल्टी में शराब का कोरियर: सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी युवक प्लास्टिक की बाल्टी और पेंट के डिब्बे में पैकिंग करके शराब को कोरियर करते थे. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी चौकी के पास एक कार की तलाशी ली गई, तो कार में हरियाणा निवासी हरित और हरदीप दोनों बैठे हुए थे.

कब से शुरू हुआ ऑनलाइन शराब का बिजनेस: पुलिस ने तलाशी ली तो पेंट के डिब्बे और प्लास्टिक की बाल्टी में शराब की 386 बोतलें रखी हुई थी. बरामद शराब की कीमत लगभग 4 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है. इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि ये शराब बिहार में लगभग 3 गुणा ज्यादा कीमत पर बेचते थे. गिरफ्तारी से पहले युवक 5 से 6 बार बिहार में शराब की तस्करी को अंजाम दे चुके हैं. ऐसे में पुलिस इससे जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular