spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और गांधी जयंती...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और गांधी जयंती कार्यक्रम में की शिरकत

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया

सत्य व अहिंसा हमारे आदर्श-तिवारी

देहरादूनः गांधी जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के 10 साल पूरे होने पर देहरादून में ‘स्वच्छ भारत दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिरकत की. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सबसे पहले देहरादून के गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया. इसके बाद गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत की पिछले एक दशक की स्वच्छता उपलब्धियों को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान की सराहना की.

किरेन रिजिजू ने कहा कि आज पूरे देश में स्वच्छता का कार्यक्रम चल रहा है. क्योंकि आज बहुत महत्वपूर्ण दिवस है. आज महात्मा गांधी जयंती भी है. इसके साथ ही आज लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. और आज ही उत्तराखंड में शहीद दिवस भी है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आना उनके लिए गौरव की बात है. आज 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान को 10 वर्ष भी पूरे हो चुके हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई अभियान को काफी महत्व दिया है. इसलिए स्वच्छता अभियान पूरे देश में आंदोलन का रूप ले चुका है. उत्तराखंड में भी स्वच्छता को काफी महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहाड़ी (मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले) होने के नाते वह भी उत्तराखंड से काफी प्रेरित हैं. उत्तराखंड में कोई ऐसा गांव नहीं बचा है, जहां उनका दौरा नहीं हुआ है. ऐसे में आज गांधी जयंती, पंडित लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर एक बार फिर उत्तराखंड आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ है. क्योंकि यहां स्वभाव स्वच्छता और संस्कृति स्वच्छता की थीम चल रही है, जो सराहनीय पहल है.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular