spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर सीएम धामी...

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर सीएम धामी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी ने सादगी के साथ अपना 91वां जन्मदिन मनाया।

बी. सी. खण्डूडी ने 91वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं एवम् परिवार संग अपने वसंत बिहार, देहरादून स्थित आवास पर मनाया।

सीएम धामी समेत कई मंत्री, भाजपा नेता व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूर्व सीएम को जन्मदिन की बधाई दी।

जनरल खण्डूडी के जन्मदिन पर सुबह से वसंत विहार आवास पर उन्हें शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि, स्वास्थ सहित दीर्घायु की मंगल कामना की।

जनरल खण्डूडी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी साथ हीं उनके शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना, हवन,स्वच्छता, गौ सेवा आदि कार्य कर उनके लंबी उम्र की प्रार्थना की।

बीसी खण्डूड़ी को शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों मन मंत्री गणेश जोशी,प्रेमचंद अग्रवाल,महेंद्र भट्ट, डा० देवेंद्र भसीन , विनोद कपरवाण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल, चन्द्र प्रकाश मैठाणी, धीरज भण्डारी, प्रताप सिंह रावत, सौरभ थपलियाल, विनोद खण्डूड़ी सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि रहे ।

पूर्व सीएम की पुत्री व स्पीकर ऋतु खंडूडी ने जन्मदिन पर आये मेहमानों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular