spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित मुकेश...

पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार

- Advertisement -

नैनीताल: रेप और पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को आख़िरकार नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।

पूर्व भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में कार्यरत विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में करीब 25 दिन पहले लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। मुकेश बोरा ने इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश भी जारी हुए थे, पुलिस ने बीते दिनों ही मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। बावजूद उसके मुकेश बोरा का कोई सुराग नहीं लग रहा था। जिसे आज नैनीताल पुलिस ने दबोच लिया है।

इससे पहले मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जहां कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही थी तो वही मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आने लगे थे। इस मामले में मुकेश बोरा की सहायता करने वाले कुछ लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

पढ़ें, पुलिस फ़ाइल से पूरा मामला

थाना लालकुआँ में वादिनी द्वारा दिनांक 01/09/24 को थाना हाजा तहरीर वावत स्वय को दुग्ध समीति लालकुआ में नियमित तौर पर नौकरी लगाने का झांसा देकर अभियुक्त मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा निवासी ग्राम च्यूरी गाड़ पो०व तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल द्वारा उसके साथ बलात्कार करना व उसके ड्राईवर कमल बेलवाल द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने पर वाट्स्प के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने विषयक दाखिल की, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 170/24 धारा 376 (2) (N)/506 IPC पजीकृत हुआ। उक्त अभियोग महिला सम्बन्धित होने के कारण विवेचना म०उ०नि० वन्दना चौहान के सुपुर्द की गयी।

थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा निवासी ग्राम च्यूरी गाड़ पो0व तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल की गिरफ्तारी हेतु * प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन तथा नितीन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में 05 टीमो का गठन किया गया।

गठित टीमो द्वारा अभियुक्त के स्थायी पते ग्राम च्यूरी गाड वर्तमान पता- कृष्णा इन्कलेव हिम्मतपुर मल्ला मुखानी तथा अन्य समस्त सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी। परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपनी उपस्थिति छिपाये रहा। विवेचक द्वारा दौराने विवेचना पीडिता तथा उसकी पुत्री की 183 बीएनएसएस के बयानो के आधार पर अभियोग में दिनांक 04/09/24 को 93/10 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

विवेचक व गठित टीमो द्वारा लगातार अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिये जाने के उपरान्त भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण दिनाक-08/09/24 को मा0 न्या० से अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट तथा दिनाक 09/09/24 को मा0न्या0 से अभियुक्त की गिरफ्तारी सम्भव बनाने हेतु धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्यघोषणा का नोटिस प्राप्त किया गया तथा सम्पूर्ण क्षेत्र में मुनादी करते हुये अभियुक्त के स्थायी पते च्यूरी गाड़ तथा किराये के आवास पर नोटिस चस्पा कर तामील किया गया।

इसके उपरान्त भी अभियुक्त के लगातार फरार चलने व अपनी गिरफ्तारी छिपाने व अपनी चल-अचल सम्पति को खुर्द कर देने की सम्भावने की दृष्टिगत दिनाक 13/09/24 को 85 बीएनएसएस का नोटिस प्राप्त किया गया।

नोटिस की तामीली करते हुये दिनाक- 20-09-24 को अभियुक्त मुकेश बोरा उपरोक्त के मूल निवास तथा किराये के आवास से उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त मुकेश बोरा को फरार कराने मे सहयोग करने वाले 04 व्यक्तियों
1- आशा रानी पत्नी नन्दन आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो०० पहाडपानी जनपद नैनीताल, 2- सुरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी ग्राम अल्चोना पो०आ० चाफी तहसील नैनीताल जिला नैनीताल, 3- नन्दन प्रसाद आर्या पुत्र गोपाल राम आर्या निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो० पहाड़ पानी जिला नैनीताल, व 4- देवेन्द्र सिह चुनोटिया पुत्र कुंवर सिंह चुनोटिया निवासी नौकुचियाताल थाना भीमताल जिला नैनीताल आदि के नामो की बढ़ोत्तरी उक्त अभियोग में करते हुये इनके विरुद्ध धारा 212 IPC (249 BNS) की कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व पतारसी सुरागरसी में प्रयासरत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश बोरा को मुखबिर व सर्विलांस की सहायता से चाकू चौक थाना व जिला रामपुर, उत्तरप्रदेश के पास लगे अमरुद के ठेले के पास आज दिनाक 25/09/24 को गिरफ्तार किया गया। जिसे वास्ते रिमाण्ड मा० न्या० पेश कराया जा रहा है।

पुलिस टीमः-

1- प्रकाश चन्द्र आर्या, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी
2- नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी
3- निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ
4- निरीक्षक अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर
5- उ0नि0 नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष- बनभूलपुरा
6- उ0नि0 सजीत राठौर, एसओजी प्रभारी नैनीताल
7- उ0नि0 गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड
8- उ0नि0 अनीश अहमद, थानाध्यक्ष बेतालघाट
9- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
10-उ0नि0 दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
11-उ0नि0 वन्दना चौहान, कोतवाली लालकुओं
12-हे0कानि० त्रिलोक सिंह रौतेला, कोतवाली लालकुआं
13-हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, एसओजी हल्द्वानी
14- कानि0 570 गुरमेज सिंह कोतवाली लालकुआं
15- कानि0 चन्दन नेगी। एसओजी
16-कानि0 अनिल शर्मा, कोतवाली लालकुआं
17-कानि0 अशोक कम्बोज, कोतवाली लालकुआं
18- कानि0 लक्ष्मण राम, थाना वनभूलपुरा
19- कानि0 बलबन्त सिंह, थाना मुखानी
20- कानि0 अनिल गिरी, थाना हल्द्वानी

पुलिस टीम पुरुस्कृत-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular