Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है विस्तार, रेस में सबसे आगे...

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है विस्तार, रेस में सबसे आगे हैं ये नाम

देहरादून: बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के मंत्रियों, विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्रियों से लेकर विधायक दिल्ली में शिष्टाचार भेंट करते हुए नजर आए। इसी बीच सीएम धामी भी दिल्ली गए। जिसके बाद से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। इसको लेकर अब सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कहना है कि इसको लेकर लगभग चर्चा पूरी हो गई है। पार्टी पदाधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

धामी कैबिनेट विस्तार को लेकर जहां अटकलों का बाजार गर्म है तो वहीं भाजपा नेताओं के बयानों से अब और जोर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी बयान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहना है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हाई कमान के साथ अंतिम दौर की वार्ता होनी है। जिसके बाद जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।

आपको बता दें कि परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद से परिवहन विभाग के सात ही कई विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास हैं। जबकि कैबिनेट के दो से तीन पद खाली हैं। इन पदों को भरने के साथ ही सीएम धामी अपने पर से कुछ भार कम कर सकते हैं। ऐसे में कई विधायकों की लॉटरी लग सकती है।

हाल ही में सीएम धामी दिल्ली गए। लेकिन दिल्ली जाने से पहले उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात की। जिसके बाद ही कैबिनेट विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में राम सिंह केड़ा, प्रमोद नैनवाल, बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक जैसे नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसी महिला के भी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular