spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने हेतु देवडोलियों के धामों को प्रस्थान...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने हेतु देवडोलियों के धामों को प्रस्थान का कार्यक्रम जारी ‌

- Advertisement -

देहरादून: चारधाम यात्रा/श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा 2022 कपाट खुलने हेतु देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम इस तरह रहेगा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्री केदारनाथ धाम कपाट 6 मई शुक्रवार समय प्रात: 6.15 पर खुलेंगे भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के अंतर्गतभैरव पूजा 1 मई रविवार है। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान‌ 2 मई सोमवार प्रात: 9 बजे होगा 2 मई प्रथम पडाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा,3 मई मंगलवार गुप्तकाशी से 8 बजे प्रात: फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा।

4 मई बुधवार फाटा से प्रात: 8 बजे श्री गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। 5 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से प्रात: 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम कपाट 8 मई रविवार समय : 6 बजकर 25 मिनट पर खुले़गे
श्री बदरीविशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई शुक्रवार प्रात:9 बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित श्री बदरीनाथ धाम के रावल जी योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा तथा 7 मई शनिवार प्रात: योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम को पांडुकेश्वर से प्रात: 9 बजे श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे तथा बदरीनाथ धाम पहुंचेगे तथा 8 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर समिति ग़गोत्री एवं मंदिर समिति यमुनोत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार दोपहर 11.15 बजे पूर्वाह्न है।

श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार अपराह्न दिन 12.15 बजे है
यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ(खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌ । पवित्र हेमकुंड साहिब एवं श्री लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को को खुलेंगे।

यह भी पढ़े: http://खेल, फिट रहने की मुहिम, खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने की दिशा में कर रही सरकार काम: रेखा आर्या

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular