spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडस्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चार धाम यात्रा पर...

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चार धाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

- Advertisement -

मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली/देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें मोदी-3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान डा. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की और उन्हें चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गड़करी, शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, डा. मनसुख मंडाविया, प्रलाह्द जोशी, किशन रेड्डी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. रावत ने सभी नेताओं को केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तराखंड के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। डा. रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से राज्य में चल रही चार धाम यात्रा के बारे में भी चर्चा की और उन्हें बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन करने सहित चार यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया। जिसे सभी केन्द्रीय मंत्रियों ने सहर्ष स्वीकार किया। दिल्ली प्रवास के दौरान डा. रावत ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की और उन्हें मोदी-3.0 में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्री परिषद में अजय टम्टा को शामिल कर उत्तराखंड की जनता को बड़ा संदेश दिया है। डा. रावत ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी पर देश की बागडोर सौंपी। निश्चित तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पैठ बनायेगा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular