spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआज खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, भारतीय और विदेशी पर्यटकों के...

आज खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए इतना लगेगा टिकट

गोपेश्वर:  विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। सुबह आठ बजे नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी बीपी मार्तोलिया प्रवेश द्वार पर फूलों की घाटी की यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

पहले दिन के लिए 21 पर्यटकों ने कराया पंजीकरण

फूलों की रंग-विरंगी दुनिया का दीदार करने के लिए पहले दिन के लिए 21 पर्यटकों ने पंजीकरण कराया है। फूलों की घाटी समुद्र तल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली है। इसे 1982 में राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला था, जबकि 2005 में विश्व धरोहर घोषित किया गया।

खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के रंग-विरंगे फूल

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए बेस कैंप घांघरिया से तीन किमी पैदल चलना पड़ता है। घाटी में अलग-अलग मौसम में पांच सौ से अधिक प्रजाति के रंग-विरंगे फूल खिलते हैं। सबसे अधिक फूल जुलाई-अगस्त में खिलते हैं।

इस दौरान सर्वाधिक सैलानियों के पहुंचने से घाटी गुलजार हो जाती है। घाटी का दीदार करने के लिए भारतीय पर्यटकों से 200 और विदेशी पर्यटकों से 800 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाता है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular