spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDGP ने यहाँ की चारधाम यात्रा को लेकर बैठक, भ्रामक प्रचार व...

DGP ने यहाँ की चारधाम यात्रा को लेकर बैठक, भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

- Advertisement -

सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों का सैलाब बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ा, श्रीनगर यात्रा मार्ग पर जाम,

बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा पर न आएं

डीजीपी ने जोशीमठ में सुरक्षित चारधाम यात्रा व्यवस्था को परखा

सुगम चारधाम यात्रा के संचालन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग/जोशीमठ: केदारनाथ यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सोमवार को सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ गए। हजारों यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को घण्टों लग गए। गुप्तकाशी मार्ग में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी।

इधर, डीजीपी ने सोमवार को चमोली जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उधर, देर रात तक ऋषिकेश- श्रीनगर यात्रा मार्ग पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे थे। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए थे।

डीजीपी ने कहा कि तीर्थ स्थलों के बारे में भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। बिना पंजीकरण के आने वाले लोगों को यात्रा करने की अनुमति न दी जाए। यातायात प्लान को कुशलता से लागू किया जाय।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सोमवार को चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के दृष्टिगत जोशीमठ में पुलिस अधिकारियों कुछ मुद्दों को लेकर हिदायत दी।

कुंड-गुप्तकाशी में रेंगते वाहन

चारधाम यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की उमड़ रही भीड़ से लग रहे लम्बी अवधि के जाम को लेकर रोज एक बड़ी परेशानी नजर आ रही है। सोमवार को  डीजीपी अभिनव कुमार ने जोशीमठ में अधिकारियों से ट्रैफिक समेत अन्य बिंदुओं पर फीडबैक लिया। इसी सोमवार की रात श्रीनगर  यात्रा मार्ग पर जाम के वीडियो भी वॉयरल हुए।

सोमवार को जोशीमठ में आहूत बैठक में चमोली के पुलिस अधीक्षक  सर्वेश पंवार ने यातायात प्लान व वाहनों के दबाव के कारण जाम की समस्या से निपटने के लिए लागू की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी ।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी आस्था, पहचान और आर्थिकी  से जुड़ी है, लिहाजा हम सबका सर्वप्रथम यही प्रयास रहना चाहिए कि यात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं और चारधाम यात्रा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी न पड़े।

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस महानिदेशक ने दिशा-निर्देश दिये 

• आगामी दिनों में कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते मैदानी क्षेत्रों से लोग तीर्थ स्थलों व पर्यटक स्थलों की ओर रूख करते है। अत: आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या एवं यातायात का दबाव बढ़ने की पूर्ण सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

• चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। इनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ही चारधाम यात्रा को सुचारु रुप से सम्पादित किए जाने हेतु बेहतरीन कार्ययोजना तैयार की जाए।

सोमवार की रात श्रीनगर में लगा लंबा जाम

• यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों को चिन्हित किये गये निर्धारित स्थानों पर रोके जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ऐसे स्थान मुख्य कस्बों के पास हों। जहां श्रद्धालुओं को खाने, पीने, रहने एवं आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उपलब्ध हो सके।

• श्री बद्रीनाथ धाम में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्शन के उपरान्त यात्रियों को निरन्तर अपने गन्तव्य की ओर भेजा जाए ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगम व सुव्यवस्थित दर्शन कराए जाए एवं भीड़ के दबाव को कम किया जा सके।

• चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली के जनपद प्रभारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने जनपदों से धामों हेतु प्रस्थान/आगमन करने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों व वाहनों की संख्या से सम्बन्धित सूचना प्रतिदिन आदान-प्रदान करें व उसी के तहत यातायात प्लान लागू करें।

• चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ से अव्यवस्था न हो इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए की बिना पंजीकरण के आने वाले लोगों को यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।

• चारधाम यात्रा के दौरान मन्दिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील या सोशल मीडिया कंटेंट बनाना पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए एवं ऐसे करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तीर्थ स्थलों के बारे में भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सचिन चौहान, निरीक्षक रेडियो जितेन्द्र भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भट्ट, निरीक्षक एसडीआरएफ हरक सिंह राणा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular