spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों के लिए 55 प्रत्याशी उतरे चुनावी मैदान...

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों के लिए 55 प्रत्याशी उतरे चुनावी मैदान में

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। शनिवार को एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। जिसके बाद मैदान में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया।

लोकसभा चुनाव के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। इस दौरान पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया। जिसके बाद प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

टिहरी से 11 प्रत्याशी मैदान में

  • माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)
  • जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस)
  • बॉबी पंवार (निर्दलीय)
  • नेमचंद (बसपा)
  • नवनीत सिंह गुसाईं (राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी)
  • बृजभूषण करनवाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
  • विपिन कुमार अग्रवाल (निर्दलीय)
  • सरदार खान पप्पू (निर्दलीय)
  • सुदेश तोमर (निर्दलीय)
  • रामपाल सिंह (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
  • प्रेमदत्त सेमवाल (निर्दलीय)

अल्मोड़ा सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में

  • प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
  • अजय टम्टा (भाजपा)
  • नारायण राम (बसपा)
  • किरन आर्या (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)
  • ज्योति प्रकाश टम्टा (बहुजन मुक्ति पार्टी)
  • डॉ. प्रमोद कुमार (पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
  • अर्जुन प्रसाद (निर्दलीय)

नैनीताल लोकसभा सीट पर 10 उम्मीदवार

  • अजय भट्ट (भाजपा)
  • अख्तर अली (बसपा)
  • प्रकाश जोशी (कांग्रेस)
  • जीवन चंद्र उप्रेती (भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी)
  • शिब सिंह (उत्तराखंड क्रांति दल)
  • सुरेंद्र सिंह (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)
  • खलेश कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
  • अमर सिंह सैनी (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
  • रमेश कुमार मैक्स (निर्दलीय)
  • हितेश पाठक (निर्दलीय)

गढ़वाल सीट से 13 प्रत्याशी आमने-सामने

  • गणेश गोदियाल (कांग्रेस)
  • अनिल बलूनी (भाजपा)
  • आशुतोष नेगी (उत्तराखंड क्रांति दल)
  • धीर सिंह (बसपा)
  • अर्जुन सिंह (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
  • डॉ. मुकेश चंद्र पंत (सैनिक समाज पार्टी)
  • दीपेंद्र सिंह नेगी (निर्दलीय)
  • मुकेश प्रकाश (निर्दलीय)
  • रेशमा (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट)
  • विनोद कुमार शर्मा (उत्तराखंड समानता पार्टी)
  • श्यामलाल (बहुजन मुक्ति पार्टी)
  • सुरेशी देवी (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
  • सोनू कुमार (निर्दलीय)

हरिद्वार लोकसभा सीट पर कुल 14 प्रत्याशी

  • त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)
  • वीरेंद्र रावत (कांग्रेस)
  • उमेश कुमार (निर्दलीय)
  • अकरम हुसैन (निर्दलीय)
  • अवनीश कुमार (निर्दलीय)
  • आशीष ध्यानी (निर्दलीय)
  • जमील अहमद (बसपा)
  • बलबीर सिंह भंडारी (उत्तराखंड समानता पार्टी)
  • मोहन सिंह असवाल (उत्तराखंड क्रांति दल)
  • ललित कुमार (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
  • सुरेश पाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
  • कर्ण सिंह सैनी (निर्दलीय)
  • पवन कश्यप (निर्दलीय)
  • विजय कुमार (निर्दलीय)
RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular