spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस/मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी श्री दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।

 

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular