spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशपीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल के लांचिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए सीएम...

पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल के लांचिंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए सीएम योगी

- Advertisement -

बरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल की लांचिंग की और लाभार्थियों से संवाद किया। बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी कम्युनिटी सेंटर में इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बरेली मंडल की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें चेक भी वितरित किया।

चौराहे का उद्घाटन व डमरू का किया अनावरण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली के आदिनाथ चौराहे पर पहुंचे। यहां सबसे पहले सीएम ने आदिनाथ चौक का उद्घाटन किया, फिर डमरू का अनावरण किया। यह चौराहा पहले डेलापीर चौराहे के नाम से जाना जाता था। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बरेली के प्रभारी व प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: दुर्दांत माफिया मुख्तार अंसारी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular