spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडAgniveer Recruitment:कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां शुरू, 22 मार्च तक...

Agniveer Recruitment:कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां शुरू, 22 मार्च तक करें आवेदन

- Advertisement -

कोटद्वारः पौड़ी के कोटद्वार में इस साल अक्टूबर माह में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रस्तावित है. भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है. बुधवार को तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान ने भर्ती से संबंधित अधिकारियों की वर्चुअली बैठक ली. डीएम आशीष चौहान ने भर्ती रैली को लेकर एसडीएम कोटद्वार को निर्देशित किया कि भर्ती स्थल पर समुचित व्यवस्था बनाने की तैयारी की जाए.

डीएम ने लैंसडाउन में सेना अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजित होने वाली भर्ती रैली में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा. साथ ही भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए. डीएम आशीष चौहान ने कहा कि जो भी आवश्यक कार्य किए जाने हैं, उनका प्लान पूर्व में ही तैयार करें. पिछली अग्निवीर भर्ती रैली के अनुरूप ही इस बार भी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अग्निपथ योजना में तीन बदलाव: लैंसडाउन भर्ती कार्यालय एआरओ कर्नल परितोष मिश्रा ने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती में तीन बदलाव होने जा रहे हैं. पहला स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को बोनस दिया जाएगा. दूसरा अग्निवीर भर्ती में युवाओं का मनोवैज्ञानिक टेस्ट (Psychological Test) लिया जाएगा. तीसरा टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य रूप से लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में मौसम को देखते हुए आयोजित भर्ती स्थलों में परिवर्तन भी किया जा सकता है.

22 मार्च तक करें आवेदन: उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च तक खुले रहेंगे. आवेदक एक से अधिक ट्रेड के लिए आवेदन ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ वेबसाइट कर सकता है. सभी ट्रेडों में एक समान वेतन है. अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में सबसे ज्यादा उत्साह लड़कियों में दिखाई दिया है.

यह भी पढ़े: गोपेश्वर में सीएम धामी के भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular