spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरेस कोर्स में हुई घटना के बाद परिजनों से मिले मंत्री अग्रवाल

रेस कोर्स में हुई घटना के बाद परिजनों से मिले मंत्री अग्रवाल

- Advertisement -

देहरादून: देहरादून में संदिग्ध परिस्थिति में हुई किशोरी की मौत पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

गुरुवार को डॉ अग्रवाल रेसकोर्स में हुई घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जल्द ही आएगी। इसके आधार पर जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में परिजनों के साथ है। कहा कि आरोपी जो भी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने किस दौरान परिवार को मुख्यमंत्री राहत को उसे आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

यह भी पढ़े: पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular