spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अंतर्निगमीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अंतर्निगमीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

- Advertisement -

देहरादून: यूजेवीएन लिमिटेड में अपने कार्मिकों को स्वास्थ्य की दृष्टि से जागरूक करने एवं निगम के अंतर्गत खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में अंतर्गत निगम के खटीमा स्थित खेल मैदान में निगम की लोहियाहेड परियोजना की ओर से अंतर्निगमीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निगम की मुख्यालय, गंगा घाटी, भगीरथी घाटी तथा यमुना घाटी परियोजनाओं की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गंगा घाटी एवं यमुना घाटी परियोजनाओं के मध्य खेला गया जिसमें पंकज नैथानी के नेतृत्व में खेल रही यमुना घाटी की टीम ने आशीष बिष्ट के किए 2 गोल की मदद से गंगा घाटी की टीम को 2-1 से पराजित किया।


दूसरा मुकाबला यूजेवीएन मुख्यालय की टीम एवं भगीरथी घाटी परियोजनाओं की टीम के मध्य खेला गया जिसमें भूपेश पांगती की कप्तानी में मुख्यालय की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकेश कुमार के तीन जबरदस्त गोल की मदद से भगीरथी घाटी को 5-0 से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल में यमुना घाटी और मुख्यालय की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अतिरिक्त समय तक चले 3-3 से ड्रॉ मुकाबले में यमुना घाटी की ओर से आशीष बिष्ट ने 2 तथा पंकज नैथानी ने 1 गोल किया जबकि मुख्यालय की ओर से विजयंत नायर, सौरभ थपलियाल तथा मुकेश कुमार ने 1-1 गोल किए। पेनल्टी शूटआउट के आधार पर यमुना घाटी ने मुख्यालय की टीम को 2-1 से हराते हुए प्रतियोगिता का ताज अपने नाम किया। गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल आशीष बिष्ट और मुकेश कुमार के बीच कांटे का मुकाबला रहा जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आशीष बिष्ट को प्रतियोगिता का गोल्डन बूट पुरस्कार प्रदान किया गया।

टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए यमुना घाटी के कोच अहसान मोहम्मद ने इसे खिलाड़ियों की अथक मेहनत और टीम के बेहतरीन समन्वय तथा समग्र प्रयास का नतीजा बताया। आठ साल बाद मिले इस खिताब पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए यमुना घाटी के टीम मैनेजर दीपक आर्य ने बताया कि टीम इस बार पूरी तैयारी से आई थी तथा बेहतरीन खेल दिखाने को प्रतिबद्ध थी। यूजेवीएन मुख्यालय के टीम मैनेजर शमशेर सिंह ने उपविजेता रहने पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यालय की टीम बेहतरीन खेली तथा पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचे मुकाबले ने दर्शाया कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा।
उक्त आयोजन में यूजेवीएन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, दीपक आर्य के साथ ही शमशेर सिंह राठौड़, हिमांशु तिवारी, विनय जोशी, जगविंदर सिंह, दिग्विजय रावत, जितेन्द्र शाह, विकास नेगी, विनोद कुमार के अतिरिक्त बड़ी संख्या में निगम के खिलाड़ी, कार्मिक एवं क्षेत्रीय खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: पीएम-उषा के तहत उत्तराखंड को मिले 120 करोड़ः डॉ. धन सिंह रावत

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular