spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रदेश के सभी कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य,...

प्रदेश के सभी कोचों को दिया जाएगा पांच के पंच का लक्ष्य, कॉन्क्लेव का किया जाएगा आयोजन

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलो की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलो की सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। रेखा आर्य ने कहा कि इसी साल अक्टूबर-नवम्बर में राज्य में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा बैठक में कोचों को ट्रेनिंग की आवश्यकता, उन्हें स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की आवश्यकता, ओपन हाउस डिस्कशन सहित कुल पांच जिम्मेदारी दी गई है। जिसे हमने पांच का पंच के रूप में जिम्मेदारी देने का काम कर रहे हैं। ऐसे हमारे सभी 500 कोचेस हर प्रकार से सशक्त हो जाएं ताकि वह आने वाले खिलाड़ियो को भी सशक्त कर सकें।

रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलो में हम अच्छा प्रदर्शन कर सके इसके लिए सीएम धामी की अध्यक्षता में सभी कोचों को तैयार करने के लिए जल्द ही कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी संभावित तिथि 21 या 22 फरवरी 2024 होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।ऐसे में सभी खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आएं इसके लिए अधिकारियों को कोचों को तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए अभी से अधिकारियों को आयोजन से सम्बंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड से शुरू होगी भारत की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular