Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeदेश/विदेशजम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC के पास आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा...

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC के पास आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नूरकोट गांव (LOC) में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। उन्होंने कहा कि ठिकाने से जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 63 राउंड, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, दो मैगजीन और 20 राउंड और एक मैगजीन के साथ एक चीनी पिस्तौल और चार राउंड शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम चलाए गए अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

यह भी पढ़े: http://चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी थी, है और रहेगी, इसे कहीं जाने नहीं देंगे: CM एमएल खट्टर

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular