spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री...

सैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

- Advertisement -

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधि आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए हर हाल में फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी तथा दिन रात कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जनभावना से जुड़ा है। जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा निश्चित ही चारों धामों की भांति सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग आएंगे।

बैठक में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, एमडी जल निगम रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति की प्रदान

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular