spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा के बाहर उमड़ी भारी भीड़, UCC बिल पारित होने की खुशी...

विधानसभा के बाहर उमड़ी भारी भीड़, UCC बिल पारित होने की खुशी में आतिशबाजी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड में UCC का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तराखंड विधानसभा में ये बिल पारित होने के बाद विधानसभा के बाहर लोगों की बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस बिल के पारित होने की खुशी में जमकर आतिशबाजी भी हुई है। सीएम धामी जिंदाबाद के नारे भी लगे हैं।

उत्तराखंड में यूसीसी का रास्ता अब साफ हो गया है। बुधवार को विधानसभा में ये बिल पारित हो गया। इस बिल के पारित होने की खुशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर आतिशबाजी की है। सड़क पर ही काफी देर तक आतिशबाजी की गई।

उत्तराखंड विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सीएम धामी की कार विधानसभा परिसर से बाहर निकली। हालांकि पुलिस ने रस्सियों से कार के लिए रास्ता बनाया था इसके बावजूद सीएम धामी की कार निकलने में मुश्किल हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल भी बरसाए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख सीएम धामी भी कार से बाहर निकल आए और फुटरेस्ट पर खड़े होकर अभिवादन करते दिखे।

वहीं सोशल मीडिया में उत्तराखंड में यूसीसी का मुद्दा छाया रहा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर थोड़ी ही देर में उत्तराखंड टॉप ट्रेंडिंग में आ गया। #DhakadDhamiBringUCC का हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा। लोग यूसीसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा करते रहे।

यह भी पढ़े: यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल-2024 उत्तराखंड विधानसभा में ध्वनिमत से पास, राज्यपाल देंगे मंजूरी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular