Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडॉ. एसएस संधू का कार्यकाल हुआ खत्म, CM ने मुलाकात कर दी...

डॉ. एसएस संधू का कार्यकाल हुआ खत्म, CM ने मुलाकात कर दी उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई

देहरादून: डॉ. एसएस संधू आज मुख्य सचिव के पद से रिटायर्ड हो गए हैं। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. एसएस संधू ने मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

सीएम धामी ने बुधवार को मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने पर डॉ. एसएस संधू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संधू को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी और राज्य सरकार के कामकाज में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ एसएस संधू के कार्यकाल खत्म होने के बाद धामी सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को नया मुख्य सचिव बनाया है। बता दें उत्तराखंड के राज्य गठन के बाद पहली बार महिला अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले राधा रतूड़ी प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही उनके पास मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़े: IAS राधा रतूड़ी ने किया मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण, डॉ एसएस संधू ने दी शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular