Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडऋषिकेश घूमने आए दो दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत

ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत

 ऋषिकेश: उत्तराखंड के तीर्थ नगरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से अच्छे दोस्तों का ग्रुप घूमने आया था। लेकिन ये ट्रिप एक दुखद याद बन गई। नीम बीच पर नहाने के दौरान दो दोस्त डूब गए। घंटों की मशक्कत के बाद जेल पुलिस ने दोनों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह छह युवकों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। वह तपोवन के लक्ष्मण झूला स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल में जलपान के बाद सभी युवक गंगा में नहाने के लिए तपोवन और नीम बीच के मध्य एक घाट पर चले गए।चारों युवक यहां एक दूसरे का हाथ पकड़कर घाट पर नहाने लगे।

तभी सुबह 11:00 बजे अचानक उनके पैर के नीचे से रेत फिसल गई और दो युवक गहरे पानी में उतर गए। चार युवक तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन दो युवक गंगा में ओझल हो गए। दोनों ने बाहर आने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।उनके अन्य साथियों ने चीख-पुकार मचाई तो गंगा की दूसरी ओर बोट संचालकों की निगाह उन पर पड़ी। बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त खन्ना 21 वर्ष पुत्र अनुज खन्ना तथा शुभम 25 वर्ष पुत्र पदम सिंह दोनों निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

यह भी पढ़े: http://सूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था युवक, रुड़की पुलिस ने पकड़ा तो बताई ये कहानी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular