spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगणतंत्र दिवस परेड : दून में आकर्षण का केन्द्र होगी सूचना विभाग...

गणतंत्र दिवस परेड : दून में आकर्षण का केन्द्र होगी सूचना विभाग की झांकी

- Advertisement -

देहरादून: गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार देहरादून में आकर्षण का केन्द्र सूचना विभाग की झांकी रहने वाली है। सूचना विभाग ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों पर आधारित ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ पर झांकी बनाई है। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ की झांकी का निर्माण किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित भारत के अन्तर्गत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा पारम्परिक अनाजों का भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है।

dehradun

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया की झांकी के जरिए हमने दिखाने की कोशिश की है की विकास के साथ-साथ विरासत को कैसे संभाले और उत्तराखंड की जो सांस्कृतिक विविधता है उसे कैसे संजोए। उन्होंने कहा की ऑल वेदर रोड से लेकर स्थानीय वनस्पतियों तक इस झांकी में दिखाया गया है और पूरे उत्तराखंड को समेटने का प्रयास किया गया है।

झांकी के अग्र भाग में उत्तराखण्डी महिला को पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है। पारम्परिक अनाज मंडूवा, झंगोरा, रामदाना तथा कौंणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है। पहाड़ों में होमस्टे योजना से हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में उत्तराखण्ड के सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया है। साथ ही लखपति दीदी योजना से उत्तराखण्ड में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हुए स्थानीय महिलाओं व सुदूर पहाडों में सौर ऊर्जा तथा मोबाईल टावर को दिखाया गया है।

dehradun

जबकि झांकी के आखरी भाग में ऑल वेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड़ कनेक्टिवी को दर्शाया गया है। इन योजनाओं से उत्तराखण्ड में यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार देहरादून के परेड ग्राउंड में नौ विभागों की झांकियां नजर आएंगी। जिसमे सूचना विभाग की झांकी भी शामिल है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने बताया की इस बार गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग द्वारा विकसित उत्तराखंड थीम पर झांकी तैयार की गई है। जो दूसरी झांकियों अलग देखने को मिलेगी।

dehradun

बता दें कि झांकी का डिजाईन और कान्सेप्ट के साथ ही निर्माण विभाग के संयुक्त निदेशक नोडल अधिकारी के.एस.चौहान के निर्देशन में किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार होंगे।

यह भी पढ़े: नमो मतदाता सम्मेलन : पीएम मोदी ने नए मतदाताओं से किया संवाद

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular